Skip to main content

जब दवा ना आये काम ,तो दुआ कीजै , चले गए जो फ़र्ज़ निभाते हुए ,उनके लिए दुआ कीजे

जब  दवा ना आये काम ,तो दुआ कीजै ,

चले गए जो फ़र्ज़  निभाते हुए ,उनके लिए दुआ कीजे। 

कल प्रात :दस बजे हम प्रार्थना की मुद्रा में खड़े होंगें दो मिनिट के मौनव्रत पर कृतज्ञता लिए दुआ मांगते शान्ति मांगते। 

कल का दिन ५ जून (विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस भी  है )बड़ा अहम है राष्ट्र के लिए (हालाकि की पहल हरियाणा ने की है )जब हज़ारों हज़ार हाथ दुआ में उठेंगे। सिर झुकेंगे कृतज्ञता ज्ञापन में उनकी जो हमसे बिदा हो गए कुछ कोरोना से लड़ते लड़ते तो कुछ उसके विकराल जबड़े में फंसकर। 

डर यही है थाली बजाकर ताली बजाकर एक जुटता दिखाने की तरह इस सिज़दे का भी टूलकिटिये टुकड़खोर मज़ाक न उड़ाएं तंज न कैसे हमारे ज़ज़्बातों पर प्रार्थना  में उठे हाथों पर।कभी कभार ही ऐसा होता है जब एक राष्ट्र की सम्पूर्ण  चेतना घनीभूत हो उठती है एक केंद्र पर। चेतना की सौंधी आंच तक पत्थर को भी पिघला दे ऐसा असर रखती है। 

मैं शेष भारत धर्मी समाज के साथ अपने परिवार संग उन कोरोना यौद्धाओं की दिव्यता को नमन करता हूँ जिनके दैहिक अस्तित्व  अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा को प्रणाम करता हूँ जो अहर्निस कोरोना मोर्चे पर तैनात हैं  पर्सनल किट पहने गर्मी की तपिश में दस्ताने पहने। उन कोरोना यौद्धाओं के लिए सेहत की दुआ करता हूँ जो इस आलमी महामारी से फिलवक्त जूझ रहे हैं। खुदा खैर करे। ईश्वर इन्हें आरोग्य फिर से प्रदान करे।शान्ति दे इनके अपनों को।    

औरों की बुराई को ना देखूं ,वो नज़र दे ,

हाँ अपनी बुराई को परखने का हुनर दे। (खलील तनवीर )

अभी   राह में कई मोड़ हैं कोई आएगा ,कोई जाएगा ,

तुम्हें जिसने दिल से भुला दिया ,उसे भूलने की दुआ करो। (बशीर बद्र )

दुआ करो कि मैं उसके लिए दुआ हो जाऊँ ,

वो इक शख़्स जो दिल को दुआ सा लगता है। (ओबैदुल्लाह अलीम )

मांग लूँ  तुझसे ही तुझको कि सभी मिल जाए ,

सौ सवालों से यही एक सवाल अच्छा है। (अमीर मीनाई )

कोई चारा नहीं दुआ के सिवाय ,

 कोई सुनता नहीं ख़ुदा के सिवाय। (हफ़ीज़ जालंधरी )

मर्ज़ -ए -इश्क जिसे हो उसे क्या याद रहे ,

न दवा याद रहे न दुआ याद रहे। (शेख  इब्राहम ज़ौक़  )

हज़ार बार जो  माँगा करो तो क्या हासिल ,

दुआ वह है जो दिल से कभी निकलती है। (दाग़ देहलवी )

कोई तो फूल खिला ए दुआ के लहज़े में ,

अजब तरह की घुटन है हवा के लहजे  में। (इफ्तिखार आरिफ़ )

दूर रहती हैं सदा उनसे बालाएं साहिल ,

अपने माँ बाप की जो रोज़ दुआ लेते हैं। ( मौहम्मद अली साहिल )

तुम सलामत रहो क़यामत तक ,

और क़यामत कभी ना  आये 'शाद'।(शाद आरफ़ी )

दुआ करो कि ये पौदा सदा हरा ही लगे ,

उदासियों में भी चेहरा खिला -खिला सा लगे। (बशीर बद्र )

होती नहीं क़ुबूल दुआ तर्क़ -ए -इश्क की ,

दिल चाहता न हो तो , ज़बां में असर कहाँ। (अल्ताफ हुसैन हाली )

सब कुछ खुदा से मांग  लिया तुझको मांग के ,

उठते नहीं है हाथ मिरे इस दुआ के बाद।   


 

Comments

Popular posts from this blog

Can this carbon capture technology save us from climate change?

The UK's Drax power station is set to begin a pilot project testing Bioenergy Carbon Capture and Storage. London (CNN) It's a stark prognosis: To save the world from the worst effects of climate change, it's likely not enough to cut carbon dioxide emissions; we need to start scrubbing carbon pollution from the atmosphere, too. And not just a little bit of carbon.  Vast amounts of it . The problem is, the jury is still out on whether that's even possible. Planet has only until 2030 to stem catastrophic climate change, experts warn Last month,  a report  from the global authority on climate science, the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC), warned of the catastrophic consequences likely to result if humans cause global temperatures to rise more than 1.5 degrees Celsius above pre-industrial levels. The group also said that if we want to stay below the 1.5 degree limit, we'l...

Male Infertility: Causes, Treatment And Prevention(PART I )HINDI

मर्दों में बाँझपन ,क्या हैं वजहें ? वैश्विक स्तर पर एक अनुमान  के अनुसार छः में से एक दम्पति संतानहीनता के दायरे में हैं।संतान चाहने पर भी एक बरस तक  निष्फल रहने पर ऐसे दम्पतियों को माहिरों द्वारा रोगनिदान के लिए आगे आने के लिए कहा जाता है। जांच के बाद ३० फीसद मामलों में मर्दों में बांझपन के लक्षण मिलते हैं।बांझपन के  कुल मामलों का  पांचवां हिस्सा मर्दों में मौजूद बांझपन से ताल्लुक रखता है।  इसकी मुख्यतया चार  वजहें मालूम चली  हैं :  (१ )इनमें एक से लेकर दो फीसद मामलों में पुरुषों के दिमाग का वह हिस्सा जो तापमान तथा हारमोन आदिक के स्राव को रेगुलेट करता है स्वयंचालित तरीके से (हाइपोथैलेमस )और पीयूष ग्रंथि (pituitry gland )के विकार से ताल्लुक रखता है।  (२ )३० से ४०%मामले gonad disorder से जुड़े होते हैं।इसके अंतर्गत ही अंडकोष और अंडाशय आते हैं जिनका काम प्रजनन कोशिकाओं को पैदा करना है।   (३ ) १० से २० फीसद मामले शुक्राणु परिवहन सम्बन्धी विकार (sperm transport disorder )के मिलते ...