Skip to main content

मोकू कहाँ ढूंढें रे बन दे ,मैं तो तेरे पास में

मोकू  कहाँ ढूंढें रे बन दे ,मैं तो तेरे पास में 
                         (१ )
न तीरथ में न मूरत में न एकांत निवास में ,

न मन्दिर में न मस्जिद में ,न काबे कैलास में। 

मोकू कहाँ ढूंढें रे बंदे मैं तो तेरे पास में। 

                          (२ )

न मैं जप में न मैं तप में ,न मैं बरत उपास में ,

न मैं किरिया  -करम में रहता ,न मैं जोग संन्यास में। 

मोकू कहाँ ढूंढें रे बंदे मैं तो तेरे पास में। 

                         (३ )
न ही प्राण में न ही पिंड में ,न हूँ मैं आकाश में ,

न ही प्राण में न ही पिंड में ,न हूँ मैं आकाश में। 

न मैं परबत के गुफा में ,न ही साँसों के सांस में। 

मोकू कहाँ ढूंढें रे बंदे मैं तो तेरे पास में। 

                        (४ )
 खोजो तो तुरत मिल जावूँ एक पल की तलाश में ,

 कहत कबीर सुनो भई  साधौ  मैं तो हूँ बिस्वास में। 



आदि श्री गुरुग्रंथ साहब जी से कबीर जिउ सलोक (१९७ -२०० )

कबीर हज काबे हउ जाइ था आगै मिलिया खुदाइ। 

साईँ मुझ सिउ लरि परिआ तुझै किंहीं फुरमाई गाइ। 

कबीर हज काबे होइ होइ गइआ केती बार कबीर।  

साईँ मुझ महि किआ खता मुखहु न बोलै पीर। 

कबीर  जीअ जु मारहि जोरु करि कहते हहि जु हलालु। 

दफतरु दई जब  काढ़िहै कउनु हवालु। 

कबीर जोरु कीआ सो जुलमु है लेइ जबाबु खुदाइ। 

दफ़तर लेखा नीकसै मार मुहै मुहि खाइ।

कबीर हर तरह के पाखंड के खिलाफ हैं। बकौल कबीर के परमात्मा सृष्टि के कण कण में रमा हुआ रमैया है। उसे ढूंढने के लिए तीरथ करना व्यर्थ है। वह तो तेरी ही अंतर् ज्योति है। भांडा तो अपने मन का साफ़ रख. उस पर श्रद्धा तो रख। एक पल के भी किसी अंश में उसका अनुभव हो जाएगा। 

कबीर अपने इसी मत को पुख्ता करते हुए मक्का मदीना में लगने वाले जमावड़े को सम्बोधित करते हुए कहते हैं मैं तो काबे कई मर्तबा गया। खुदा एक बार तो मुझसे लड़ ही पड़ा बोला तुझे किसने कह दिया ,मेरा घर काबे में ही है। बार बार गया कबीर काबे खुदा उससे नाराज ही बना रहा कभी वह साक्षी न बना उसका। क्या ख़ता हुई है साईं मुझसे कबीर  पूछ्ता  खुदा ने मुख नहीं खोला। रूठा ही रहा मुझसे। 

कबीर हर प्रकार के तप और सिद्धि रिद्धि के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं वह शरीर को कष्ट देना एक प्रकार की हिंसा ही मानते हैं भले कोई एक हाथ ऊपर करके बरसों एक पैर पर खड़ा रहे। शरीर को बहुबिध कष्ट देता रहे। कैसे भी बाहरी पाखंड से दिखावे से खुदा तसव्वुर में नहीं  आ सकता। कयामत के दिन जब हिसाब माँगा जायेगा तो खुद पर किये गए जुल्म का भी हिसाब होगा। 

निहितसार :कबीर का सारा दर्शन ब्रह्म ज्ञान पर टिका है। वह जीव के अंदर जो एक चैतन्य साक्षी है जो उसका निज स्वरूप है उसकी बात करते हैं। बड़ा वह चैतन्य साक्षी है जिसे काबा या किसी अन्य देव-स्थान तीर्थ आदि की प्रतीति होती है। वह साक्ष्य छोटा है साक्षी बड़ा है।काशी या मथुरा या फिर  काबा बड़ा नहीं है बड़ा वह साक्षी है वही राम है अल्लाह है उसे बाहर कहाँ ढूंढता है। वह तो अंदर बाहर सब जगह रमा हुआ है।  

एक प्रति-क्रिया फेसबुक पोस्ट :




Image may contain: 5 people, people standing, people eating, shoes, food and outdoor

Image may contain: 3 people, people standing, outdoor and food

Image may contain: 2 people, people standing and food
Azamgarh Express
18 hrs
जिस मूर्ति को आप 9 दिन पुजने के बाद कूड़े मे फेक आए थे उसे कूड़े से निकाल कर गड्ढा खोदकर दफनाने का काम मुसलमान कर रहे हैं।
Provide translation to English  


Comments

Popular posts from this blog

जब दवा ना आये काम ,तो दुआ कीजै , चले गए जो फ़र्ज़ निभाते हुए ,उनके लिए दुआ कीजे

जब  दवा ना आये काम ,तो दुआ कीजै , चले गए जो फ़र्ज़  निभाते हुए ,उनके लिए दुआ कीजे।  कल प्रात :दस बजे हम प्रार्थना की मुद्रा में खड़े होंगें दो मिनिट के मौनव्रत पर कृतज्ञता लिए दुआ मांगते शान्ति मांगते।  कल का दिन ५ जून (विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस भी  है )बड़ा अहम है राष्ट्र के लिए (हालाकि की पहल हरियाणा ने की है )जब हज़ारों हज़ार हाथ दुआ में उठेंगे। सिर झुकेंगे कृतज्ञता ज्ञापन में उनकी जो हमसे बिदा हो गए कुछ कोरोना से लड़ते लड़ते तो कुछ उसके विकराल जबड़े में फंसकर।  डर यही है थाली बजाकर ताली बजाकर एक जुटता दिखाने की तरह इस सिज़दे का भी टूलकिटिये टुकड़खोर मज़ाक न उड़ाएं तंज न कैसे हमारे ज़ज़्बातों पर प्रार्थना  में उठे हाथों पर।कभी कभार ही ऐसा होता है जब एक राष्ट्र की सम्पूर्ण  चेतना घनीभूत हो उठती है एक केंद्र पर। चेतना की सौंधी आंच तक पत्थर को भी पिघला दे ऐसा असर रखती है।  मैं शेष भारत धर्मी समाज के साथ अपने परिवार संग उन कोरोना यौद्धाओं की दिव्यता को नमन करता हूँ जिनके दैहिक अस्तित्व  अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा को प्रणाम करता हू...

Can this carbon capture technology save us from climate change?

The UK's Drax power station is set to begin a pilot project testing Bioenergy Carbon Capture and Storage. London (CNN) It's a stark prognosis: To save the world from the worst effects of climate change, it's likely not enough to cut carbon dioxide emissions; we need to start scrubbing carbon pollution from the atmosphere, too. And not just a little bit of carbon.  Vast amounts of it . The problem is, the jury is still out on whether that's even possible. Planet has only until 2030 to stem catastrophic climate change, experts warn Last month,  a report  from the global authority on climate science, the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC), warned of the catastrophic consequences likely to result if humans cause global temperatures to rise more than 1.5 degrees Celsius above pre-industrial levels. The group also said that if we want to stay below the 1.5 degree limit, we'l...

Male Infertility: Causes, Treatment And Prevention(PART I )HINDI

मर्दों में बाँझपन ,क्या हैं वजहें ? वैश्विक स्तर पर एक अनुमान  के अनुसार छः में से एक दम्पति संतानहीनता के दायरे में हैं।संतान चाहने पर भी एक बरस तक  निष्फल रहने पर ऐसे दम्पतियों को माहिरों द्वारा रोगनिदान के लिए आगे आने के लिए कहा जाता है। जांच के बाद ३० फीसद मामलों में मर्दों में बांझपन के लक्षण मिलते हैं।बांझपन के  कुल मामलों का  पांचवां हिस्सा मर्दों में मौजूद बांझपन से ताल्लुक रखता है।  इसकी मुख्यतया चार  वजहें मालूम चली  हैं :  (१ )इनमें एक से लेकर दो फीसद मामलों में पुरुषों के दिमाग का वह हिस्सा जो तापमान तथा हारमोन आदिक के स्राव को रेगुलेट करता है स्वयंचालित तरीके से (हाइपोथैलेमस )और पीयूष ग्रंथि (pituitry gland )के विकार से ताल्लुक रखता है।  (२ )३० से ४०%मामले gonad disorder से जुड़े होते हैं।इसके अंतर्गत ही अंडकोष और अंडाशय आते हैं जिनका काम प्रजनन कोशिकाओं को पैदा करना है।   (३ ) १० से २० फीसद मामले शुक्राणु परिवहन सम्बन्धी विकार (sperm transport disorder )के मिलते ...