Skip to main content

सानफ्रांसिस्को की हवा में अब सांस लेने का मतलब है आप एक दिन में दस सिगरेट पी रहे हैं

The death toll from the "Camp Fire" in Northern California has increased to 71 while authorities try to locate 1,011 people who are unaccounted for. The blaze is now 55 percent contained after consuming more than 148,000 acres.
In Southern California, just outside of Los Angeles, the Woolsey Fire is 82 percent contained after burning 98,362 acres. Dense smoke from the fires has smothering parts of the state with what has been described as "the dirtiest air in the world."
Firefighters have been racing against time, with a red flag warning issued for Saturday night into Sunday, including winds up to 50 mph and low humidity. Rain was forecast for mid-week, which could help firefighters but also complicate the challenging search for remains.
"It's a disheartening situation," Butte County Sheriff Kory Honea said. "As much as I wish we could get through this before the rains come, I don't know if that's possible."
सानफ्रांसिस्को की हवा में अब सांस लेने का मतलब है आप एक दिन में दस सिगरेट पी रहे हैं। बाहर आना मानक  मास्क के साथ भी निरापद नहीं माना  जा रहा है।लोग पंक्तियों में खड़े हुए हैं मास्क प्राप्त करने के लिए। जरूरत के मुताबिक़ मुखौटे उपलब्ध नहीं हैं। माहिरों की माने तो इनसे पूरी हिफाज़त नहीं हो सकती अलबत्ता कुछ भी नहीं से कुछ बेहतर है। 

खासकर नौनिहालों के लिए जिनका श्वसनी  तंत्र  अभी विकाशमान ही है और जिन्हें प्रति-पोंड वेट के हिसाब से ज्यादा ऑक्सीजन खपत करनी पड़ती है यह स्थिति और भी मारक साबित हो रही है।यही हाल बुजुर्गों का है।  

देखिये बारहा लगती दावानल ने अमरीका के इस सबसे बड़े राज्य का क्या हाल कर दिया है :

अमरीका के सबसे बड़े राज्य केलिफ़ोर्निआ को जिसकी आबादी कनाडा से ज्यादा है बारहा लगती वन -आरण्य की आग (दावानल )ने विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित नगरों वाला राज्य भी बना दिया है। कुदरत जो न करादे सो कम।सारे वैभव सम्पदा और डॉलर के ग्लोबी प्रभुत्व के बावजूद राज्य के विश्वविद्यालय के सभी क्षेत्रों को न तो मानकों पर खरे उतरने वाले गंधाती हवा से बचावी मुखोटे मिल पा रहे हैं न मानक रेस्पीरेटर्स।

फिर भी इस अभूतपूर्व आग का मुकाबला राज्य ने पूरी जी -जान लगन साहस और जीवट के साथ तत्परता से किया है।यहां हम कहना यह चाहते हैं कुदरत पर फतह हासिल करने की तमाम कोशिशें आइंदा भी नाकारा सिद्ध होंगी। जलवायु परिवर्तन की बड़ी से बड़ी आहट मिल रही है हम फिर भी अपनी ऊर्जा उपभोगता को कम करने को राजी नहीं हैं। 

हवा में तैरते मुख और नासिका के ज़रिये फेफड़ों में दाखिल होने वाले महीनतर ठोसीय प्रदूषक इन दिनों सानफ्रांसिस्को ,साक्रामेंटो (केलिफोर्निया राज्य की राजधानी ),स्टॉकटन आदिक नगरों को दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित जगह बनाये हुए हैं। 
हवा में  पसरी हुई नमी ,ठोसीय प्रदूषकों की दुरभिसंधि भारत की राजधानी दिल्ली और ऐसे ही चीनी महानगरों के  स्मोग हॉट स्पॉट्स को अभी तक दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित  नगरों के शिखर पर बैठाये हुए थी। अब यह स्थान केलिफोर्निया राज्य के उल्लेखित नगर लेते नज़र आये हैं। 
आज परबत शिखरों से लेकर ,तंग घाटियों तक और केलिफोर्निया राज्य का तटीय क्षेत्र दावानल के चलते सूक्ष्म ठोसीय प्रदूषकों ,धुंआ -धंकॉड़ के लपेटे में बुरी तरह है भले यहां वहां इमारतों में फ़िल्टर लगाए गए हैं। लेकिन अनेक स्कूल कालिज विश्व -विद्यालय हवा के बिगड़ैल मिज़ाज़ से सकते में हैं। कितने स्कूल मदरसे  बंद होते दिखे हैं।     
इस के खामियाजे लोगों को बरसों बरस तक भोगने पड़ेंगे  ज्यादा मुसीबत उन नौनिहालों की है जिनका श्वसनी क्षेत्र, एयर वेज़ अभी विकासमान है जिनके फेफड़े  प्रति किलोग्रेम वेट के हिसाब से अपेक्षाकृत ज्यादा ऑक्सीजन की खपत करते हैं। मुसीबत उम्रदराज़ लोगों की भी कम नहीं है। 
नकसीर (ब्लडी नोज ),कफ के साथ खून उगलना (ब्लडी थ्रोट ).कफ ,ड्राई आई सिंड्रोम कितनों को चिड़चिड़ा बनाये हुए है इसका कोई निश्चय नहीं। 
विश्विद्यालय परिसरों को इन बिल्ट -फिल्टर्स से सज्जित सुरक्षित करना एक बड़ा काम है इस दौर का।   
कहना न होगा दुनिया भर में नंबर वन किलर बन रहा है PM2.5 सूक्ष्मतर कणीय प्रदूषक (आकार में २. ५ माइक्रोमीटर से भी छोटा जो सीधे नाक और मुख के रास्ते फेफड़ों में जगह बना लेता है फेफड़ों के प्रकार्य में अड़ंगा डालता है।दमा (अस्थमा )को ऐड़ लगाता है। स्ट्रोक (आघात ),ब्रेन अटेक और हार्ट अटेक के मामलों को बढ़ाता है। 
सानफ्रांसिस्को जैसे नगरों में जहां वातानुकूलन की सुविधाएं आम नहीं है आदमी घर घुस्सू बना रहे इससे ९० फीसद बचाव हो सकेगा प्रदूषण की दावानल जन्य आपदा से। लेकिन आखिर कब तक घर घुस्सू बना  रह सकता है कोई। 
यहीं से अवसाद और अन्य मानसिक रुग्णताओं के खतरे  का वजन बढ़ता है। 

संदर्भ -सामिग्री : 

https://www.cbsnews.com/live-news/fires-in-california-camp-woolsey-paradise-wildfire-evacuations-death-toll-map-20

Comments

Popular posts from this blog

जब दवा ना आये काम ,तो दुआ कीजै , चले गए जो फ़र्ज़ निभाते हुए ,उनके लिए दुआ कीजे

जब  दवा ना आये काम ,तो दुआ कीजै , चले गए जो फ़र्ज़  निभाते हुए ,उनके लिए दुआ कीजे।  कल प्रात :दस बजे हम प्रार्थना की मुद्रा में खड़े होंगें दो मिनिट के मौनव्रत पर कृतज्ञता लिए दुआ मांगते शान्ति मांगते।  कल का दिन ५ जून (विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस भी  है )बड़ा अहम है राष्ट्र के लिए (हालाकि की पहल हरियाणा ने की है )जब हज़ारों हज़ार हाथ दुआ में उठेंगे। सिर झुकेंगे कृतज्ञता ज्ञापन में उनकी जो हमसे बिदा हो गए कुछ कोरोना से लड़ते लड़ते तो कुछ उसके विकराल जबड़े में फंसकर।  डर यही है थाली बजाकर ताली बजाकर एक जुटता दिखाने की तरह इस सिज़दे का भी टूलकिटिये टुकड़खोर मज़ाक न उड़ाएं तंज न कैसे हमारे ज़ज़्बातों पर प्रार्थना  में उठे हाथों पर।कभी कभार ही ऐसा होता है जब एक राष्ट्र की सम्पूर्ण  चेतना घनीभूत हो उठती है एक केंद्र पर। चेतना की सौंधी आंच तक पत्थर को भी पिघला दे ऐसा असर रखती है।  मैं शेष भारत धर्मी समाज के साथ अपने परिवार संग उन कोरोना यौद्धाओं की दिव्यता को नमन करता हूँ जिनके दैहिक अस्तित्व  अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा को प्रणाम करता हू...

Can this carbon capture technology save us from climate change?

The UK's Drax power station is set to begin a pilot project testing Bioenergy Carbon Capture and Storage. London (CNN) It's a stark prognosis: To save the world from the worst effects of climate change, it's likely not enough to cut carbon dioxide emissions; we need to start scrubbing carbon pollution from the atmosphere, too. And not just a little bit of carbon.  Vast amounts of it . The problem is, the jury is still out on whether that's even possible. Planet has only until 2030 to stem catastrophic climate change, experts warn Last month,  a report  from the global authority on climate science, the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC), warned of the catastrophic consequences likely to result if humans cause global temperatures to rise more than 1.5 degrees Celsius above pre-industrial levels. The group also said that if we want to stay below the 1.5 degree limit, we'l...

Male Infertility: Causes, Treatment And Prevention(PART I )HINDI

मर्दों में बाँझपन ,क्या हैं वजहें ? वैश्विक स्तर पर एक अनुमान  के अनुसार छः में से एक दम्पति संतानहीनता के दायरे में हैं।संतान चाहने पर भी एक बरस तक  निष्फल रहने पर ऐसे दम्पतियों को माहिरों द्वारा रोगनिदान के लिए आगे आने के लिए कहा जाता है। जांच के बाद ३० फीसद मामलों में मर्दों में बांझपन के लक्षण मिलते हैं।बांझपन के  कुल मामलों का  पांचवां हिस्सा मर्दों में मौजूद बांझपन से ताल्लुक रखता है।  इसकी मुख्यतया चार  वजहें मालूम चली  हैं :  (१ )इनमें एक से लेकर दो फीसद मामलों में पुरुषों के दिमाग का वह हिस्सा जो तापमान तथा हारमोन आदिक के स्राव को रेगुलेट करता है स्वयंचालित तरीके से (हाइपोथैलेमस )और पीयूष ग्रंथि (pituitry gland )के विकार से ताल्लुक रखता है।  (२ )३० से ४०%मामले gonad disorder से जुड़े होते हैं।इसके अंतर्गत ही अंडकोष और अंडाशय आते हैं जिनका काम प्रजनन कोशिकाओं को पैदा करना है।   (३ ) १० से २० फीसद मामले शुक्राणु परिवहन सम्बन्धी विकार (sperm transport disorder )के मिलते ...